फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सौरव गांगुली बन सकते हैं प. बंगाल के अगले सीएम'

Tue, 01 May 2018 08:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सौरव गांगुली और ममता बनर्जी
वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह ने टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई हैं। सौरव गांगुली उन सफल कहानियों के केंद्रीय बिंदु रहे क्योंकि वह टीम के कप्तान थे। गांगुली मैदान पर भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनने के लिए जोर लगाते थे तो मैदान के बाहर वह अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए लड़ाई करते थे, जिन पर उनका विश्वास था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
सहवाग उन खिलाड़ियों में से एक रहे, जो गांगुली के शुक्रगुजार हैं कि कप्तान ने उनकी क्षमता पर भरोसा जताया और अपने नेतृत्व के दौरान कई मौके उपलब्ध कराए। गांगुली को करीब से देखने वाले सहवाग को अभी भी 'दादा' की लीडरशिप क्वालिटी पर भरोसा है।
विज्ञापन

3 of 8
वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने एक सवाल का जवाब दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर गांगुली जल्द पहुंचेंगे। 'नजफगढ़ के नवाब' ने कहा, 'गांगुली एक दिन 100 प्रतिशत पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनेंगे। मगर इससे पहले वह बीसीसीआई के अध्यक्ष बनेंगे।'

4 of 8
युवराज सिंह - फोटो : crictracker
दरअसल, सहवाग और युवराज देश की राजधानी में सौरव गांगुली की ऑटोबायोग्राफी 'अ सेंचुरी इज नॉट इनफ' के लांच के मौके पर शामिल हुए थे। इस दौरान गांगुली, युवराज और सहवाग ने कई पुराने किस्से भी याद किए। 
विज्ञापन

5 of 8
सौरव गांगुली
सहवाग ने याद करते हुए कहा, 'दादा (गांगुली) हमें अपना किट बैग पैक करने को कहकर जाते थे। वह मैच के बाद तुरंत प्रेस कांफ्रेंस करने चले जाते थे और हमें अपना किट बैग जमाने के लिए कह जाते थे। मगर ऐसा होता है। धोनी भी अपना किट बैग दूसरों से पैक करवाते थे।'
विज्ञापन

6 of 8
सौरव गांगुली
हालांकि, गांगुली ने इसका अलग कारण दिया और बताया कि यह कहानी पूरी सही नहीं है। गांगुली ने जो कहा, उस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने कहा, 'यह कहानी पूरी सही नहीं है। असल में मुझे प्रेस कांफ्रेंस की जल्दी रहती थी जबकि युवराज को नाइट-आउट के लिए जाना होता था और उन्हें इसमें देरी बिलकुल सही नहीं होती थी। इसलिए किट बैग पैक करने के पीछे छुपा हुआ इरादा हुआ करता था। मैच खत्म होने के बाद युवी जल्द ही मेरा किट बैग पैक कर दिया करता था।'
विज्ञापन

7 of 8
yuvraj singh
युवराज और सहवाग ने याद किया कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में कप्तान गांगुली ने बहुत सपोर्ट किया। युवी ने कहा, 'जब मैंने टीम इंडिया में एंट्री की तो दादा ने लंबे समय के बाद कहा कि हमारी टीम में एक अच्छा फील्डर है। कुछ अच्छी पारियों के बाद मैं स्पिन के खिलाफ संघर्ष करने लगा। मगर गांगुली ने मेरा सपोर्ट किया क्योंकि उन्हें पता था कि मैं मैच विनर हूं।' 
विज्ञापन

8 of 8
सौरव गांगुली
गांगुली ने भी बताया कि वह हरभजन सिंह, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग का सपोर्ट क्यों करते थे। गांगुली ने कहा, 'मुझे पता था कि युवराज, वीरू और हरभजन हमेशा से प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। मैंने सबसे पहले इनके मन से फेल होने का डर बाहर निकाला क्योंकि जब मैं टीम इंडिया में आया था तब ऐसी स्थिति का सामना किया था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें