फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट से टॉस की परंपरा खत्म करने पर भड़के गांगुली, ICC के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 23 May 2018 02:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ganguly sehwag
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टेस्ट क्रिकेट से टॉस की परंपरा को खत्म करने के विचार से सहमत नहीं है। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट क्रिकेट से टॉस की प्रथा को खत्म करने की बात कही थी। आईसीसी ने बताया था कि यह फैसला मेजबान पर निर्भर होना चाहिए कि वो पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं या गेंदबाजी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Dilip Vengsarkar
आईसीसी के इस विचार के बाद भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों- बिशन सिंह बेदी और दिलीप वेंगसरकर ने भी अपनी राय रखी थी और अब गांगुली ने भी इन दोनों की बातों को समर्थन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
सौरव गांगुली ने कहा, 'टेस्ट क्रीकेट से टॉस की परंपरा को खत्म करना सही नहीं है। अगर टेस्ट क्रिकेट से टॉस हटाया जाता है तो आईसीसीसी अपनी 140 साल पुरानी परंपरा को खत्म कर देगी, जो क्रिकेट के लिहाज से ठीक नहीं है।

4 of 5
अनिल कुुंबले - फोटो : The indian express
सूत्रों के मुताबिक यह फैसला आईसीसी की नई सीमित के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच और एलिट पैनल के अंपायरों ने एक बैठक में लिया था। हालांकि मौजूदा दौर के लगभग सभी खिलाड़ियों समेत क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने इस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आईसीसी की इस नीति के खिलाफ बहुत जल्द अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली समिति भी अपनी राय रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter
वहीं आस्ट्रेलिया के दो पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग ने इसका समर्थन किया है। वहीं वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद टॉस को हटाने की नीति के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें