फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन कोहली से खुश नहीं 'दादा', बोले- ऐसा ही करते रहोगे तो जीत मुश्किल

Fri, 12 Jan 2018 02:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : File
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को सलाह दी है कि वह मौजूदा बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ ही मैदान संभाले और टीम संयोजन को लेकर कोई छेड़छाड़ नहीं करें। 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई थी कि अजिंक्य रहाणे पर रोहित शर्मा को तरजीह क्यों दी गई। 'हिटमैन'  ने केपटाउन टेस्ट में कुल 21 रन बनाए। टीम इंडिया को इस मैच में 72 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल
टीम इंडिया के ओपनर्स पर भी सवाल उठे क्योंकि शिखर धवन दोनों ही पारियों में खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इस वजह से उनकी जगह दूसरे टेस्ट में केएल राहुल को आजमाया जाना तय नजर आ रहा है। 

4 of 6
सौरव गांगुली
गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में कहा, 'विराट कोहली को टीम संयोजन को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। भले ही केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे का उप-महाद्वीप में प्रदर्शन अच्छा रहा हो, लेकिन टीम इंडिया के लिए हर मैच में बदलाव करना सही नहीं। टीम इंडिया को अपने मौजूदा बल्लेबाजी क्रम पर भरोसा जताना होगा और उसे अगले टेस्ट में भी बरकरार रखना होगा। अभी सीरीज में दो टेस्ट बचे हैं और मुझे लगता है कि सभी मुकाबलों में नतीजे निकलेंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने पांच गेंदबाजों की रणनीति का समर्थन किया और कहा कि न्यूलैंड्स में टीम इंडिया जीत के करीब भी इसलिए पहुंची क्योंकि उसके गेंदबाजों ने 20 विकेट निकालकर दिए। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया की पांच गेंदबाजों को आजमाने की रणनीति सही है। टेस्ट मैच में रन बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी विकेट निकालना भी है। टीम इंडिया को अगर जीत दर्ज करना है तो 20 विकेट निकालना होंगे। यह अगले दो टेस्ट में महत्वपूर्ण रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्दिक पांड्या
पूर्व कप्तान गांगुली 24 वर्षीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'हार्दिक पांड्या ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें अधिक मौके मिलना चाहिए। टीम इंडिया की परेशानी बल्लेबाजी क्रम रही, जिसे जल्द ही सुधारने की जरूरत है। कुछ खिलाड़ियों को नहीं खिलाने को लेकर सवाल उठे, लेकिन हार के बाद ऐसे सवाल उठाना नया नहीं है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें