सौरव गांगुली
गांगुली ने शनिवार को कहा, 'सचिन पाकिस्तान के खिलाफ दो अंक चाहते हैं, लेकिन मैं विश्व कप चाहता हूं। आप इसे जिस किसी भी तरीके से देखिए।' सचिन ने शुक्रवार को सुनील गावसकर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा था, 'भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फिर से उन्हें हराने का समय है। मैं निजी तौर पर उन्हें दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि इससे टूर्नामेंट में उन्हें मदद मिलेगी लेकिन मेरे लिए भारत सर्वोपरि है और मेरा देश जो भी फैसला करेगा मैं तहेदिल से उसका समर्थन करूंगा।'