फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर 'दादा' ने दिखाई आंख, कहा- पाक से क्रिकेट ही नहीं रिश्ते भी खत्म हों

Thu, 21 Feb 2019 09:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तान के साथ सभी खेल रिश्ते तोड़ने की मांग की। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली
गांगुली ने एक समय टीम इंडिया के अपने साथी रहे हरभजन सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि विश्व कप के एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने से भारत की संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा। हालांकि गांगुली ने यह नहीं बताया कि भारत का यह विरोध एक मैच के लिए सांकेतिक होना चाहिए या पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल या फाइनल में खेलने की स्थिति में भी भारत को मैदान पर नहीं उतरना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
INDvPAK - फोटो : File
गांगुली ने एक समाचार चैनल से कहा, 'यह 10 टीमों का विश्व कप है और प्रत्येक टीम अन्य टीम के साथ खेलेगी और मुझे लगता है कि अगर भारत विश्व कप में एक मैच नहीं खेलता है तो यह कोई मुद्दा होगा।'

4 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आईसीसी के लिए भारत के बिना विश्व कप में जाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन आपको यह भी देखना होगा कि क्या भारत में आईसीसी को ऐसी चीज करने से रोकने की ताकत है। लेकिन निजी तौर पर मुझे लगता है कि कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए।'  गांगुली ने कहा कि भारत को पड़ोसी देश से सभी संबंध तोड़ देने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौरव गांगुली
उन्होंने कहा, 'भारत के लोगों ने जो भी प्रतिक्रिया दी वह सही है। इस घटना के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की कोई संभावना नहीं है। मैं सहमत हूं कि इस हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट, हॉकी या फुटबॉल ही नहीं बल्कि सभी संबंध तोड़ देने चाहिए।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें