फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली का खुलासा, एक-दो बार नहीं करीब 22 बार करा चुका हूं कोरोना टेस्ट

Tue, 24 Nov 2020 07:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को खुलासा किया कि पिछले साढ़े चार महीनों में उन्होंने लगभग 22 बार कोरोना टेस्ट कराया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने एक वर्चुअल मीडिया कॉन्फ्रेंस में ‘लिविंगार्ड एजी’ के ब्रांड दूत के तौर पर कहा, 'मैं आपको बताऊं कि पिछले साढ़े चार महीनों में मैंने 22 बार कोरोना जांच कराई है और एक बार भी पॉजिटिव नहीं आया। मेरे आस पास के लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे, इसलिए शायद मुझे कोरोना परीक्षण कराने पड़े।'
 
विज्ञापन

3 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, 'मैं अपने वृद्ध माता पिता के साथ रहता हूं और मैंने दुबई की यात्रा की। शुरू में मैं काफी चिंतित था, खुद के लिए नहीं, बल्कि समुदाय के लिए, आप किसी को संक्रमित नहीं करना चाहते। ’’
विज्ञापन

4 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने कहा, 'मैंने सुना कि मुंबई और दिल्ली में संख्या बढ़ी है, इसलिये हमें थोड़ा सतर्क रहना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि सबकुछ क्रम में रहे, इसलिए हम इस पर नजर रखेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें