फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली ने दूर की विराट कोहली की चिंता, ये ओपनर टीम को बनाएंगे टेस्ट में बेस्ट

Mon, 30 Jul 2018 07:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sourav Ganguly, virat kohli - फोटो : file photo
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ एक अगस्त से शुरू होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम इन दो बल्लेबाजों के साथ ओपनिंग करें।
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : file photo
गांगुली ने टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान विराट कोहली की चिंता दूर करते हुए कहा है कि, टीम इंडिया मुरली विजय और केएल राहुल से ओपनिंग कराए।
 
विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन
हालांकि, उन्होंने आगे कहा, 'शिखर धवन एक अच्छे वन-डे बल्लेबाज हैं। उन्होंने वन-डे मैच में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ओवरसीज पिच पर उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का जिक्र किया।'

 

4 of 5
test team india
पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि बुधवार को कप्तान विराट कोहली की अगुआई में जब टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी तो टीम को बड़ी जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। ऐसे में ओपनर को बड़ी भूमिका अदा करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shikhar dhawan century
बता दें कि हाल ही में हुए एसेक्स के खिलाफ  खेले गए एकमात्र अभ्यास मैच में शिखर धवन दोनों पारियों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। वहीं, केएल राहुल की यदि बात करें तो वह वन-डे में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन एसेक्स के खिलाफ उन्होंने अच्छा खेल दिखाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें