फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: रिकॉर्ड्स जो बताते हैं गांगुली ऐसे ही नहीं बने 'प्रिंस ऑफ कोलकाता'

Sun, 08 Jul 2018 05:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sourav ganguly
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 46 साल के होने जा रहे हैं। गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' और 'दादा' जैसे नामों से पुकारा जाता है।

सौरव गांगुली की अगुवाई में भारत ने 49 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 21 में उसे जीत और 13 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 15 मैच ड्रॉ पर छूटे। 1999 से 2005 के बीच भारत ने 146 वनडे मैचों में 76 जीते और 65 गंवाए, जबकि 5 मैचों के नतीजे नहीं आए। आइ जानते हैं गांगुली के नाम दर्ज सबसे बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सौरव गांगुली
1996 में लॉर्ड्स टेस्ट से अपना इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले गांगुली अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
सौरव गांगुली अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 20 से ज्यादा टेस्ट मैचों में जीत दिलाने वाले पहले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 21 टेस्ट जीते। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने 14 टेस्ट मैच जीते थे। उनका यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा। धोनी की कप्तानी में टीम ने 27 टेस्ट मैच जीते।

4 of 7
सौरव गांगुली
वनडे क्रिकेट में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। इन दोनों ने 176 वनडे पारियों में 8227 रनों की साझेदारी की है।
विज्ञापन

5 of 7
सौरव गांगुली
घरेलू मैदान से बाहर सबसे ज्यादा सेंचुरी के मामले में दादा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत से बाहर 18 सेंचुरी जड़ी हैं। इस मामले में उनसे ऊपर सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं। तेंदुलकर ने भारत के बाहर 29 सेंचुरी जड़ी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सौरव गांगुली - फोटो : Getty
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वालों की लिस्ट में दादा छठे नंबर पर हैं। सौरव गांगुली 190 छक्कों के साथ छठे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ शाहिद अफ्रीदी, सनथ जयसूर्या, क्रिस गेल, सचिन तेंदुलकर और ब्रेंडन मैकलम ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
वनडे में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच रहने के मामले में सौरव गांगुली सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। सचिन तेंदुलकर 62 बार मैन ऑफ द मैच बन चुके हैं जबकि गांगुली को 31 बार मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें