फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की कप्तानी के बारे में ऐसा सोचते हैं सौरव गांगुली

Thu, 05 Oct 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट में जीत का जज्बा जगाने के लिए जाना जाता है। 'दादा' के नाम से मशहूर गांगुली की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ और इस दौरान टीम इंडिया की मानसिकता भी आक्रामक नजर आई। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेश में टेस्ट जीते और 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी प्रवेश किया।
विज्ञापन

2 of 5
Sourav Ganguly, virat kohli
जब कप्तानी के बेहतर रिकॉर्ड की बात आती है तो गांगुली से आगे एमएस धोनी निकल जाते हैं, लेकिन दादा को मैच विजयी टीम बनाने का आज भी श्रेय दिया जाता है। अब विराट कोहली के हाथों में कमान है और उनके नेतृत्व में टीम नई दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : SELF
गांगुली का मानना है कि दिल्ली के बल्लेबाज में कप्तानी के सभी गुण हैं और वो जल्द ही भारत के महान कप्तानों में से एक बनेंगे। गांगुली ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली में महान भारतीय कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं। मेरे ख्याल से उनके लिए अगले 15 महीने महत्वपूर्ण हैं जब टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।'

4 of 5
टीम इंडिया
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से विराट कोहली सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वो अपनी टीम तैयार कर रहे हैं और खिलाड़ियों का चयन करके उन्हें पर्याप्त मौके दे रहे हैं। भारतीय टीम आगामी समय में न्यूजीलैंड और श्रीलंका को जरुर हराएगी। भारत को चुनौती मिलेगी जब वो दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी, लेकिन मुझे लगता है कि इस टीम में वहां अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 28 वर्षीय विराट कोहली का बल्ला थोड़ा खामोश रहा। उन्होंने 5 मैचों में 36 की औसत से 180 रन बनाए। कोहली का बेस्ट स्कोर 92 रन रहा। दिल्ली के बल्लेबाज एक मैच में बिना खाता खोले भी आउट हुए, लेकिन वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें