वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने टीम इंडिया के लिए 104 टेस्ट, 251 वन-डे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 8,586, 8,273 और 394 रन बनाए हैं। सहवाग एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में दो दोहरे शतक जड़े। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में मुल्तान में 309 रन जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में चेन्नई में 319 रन की पारी खेली थी।