कुलदीप यादव
45 वर्षीय गांगुली ने टीम प्रबंधन की भी तारीफ की क्योंकि उन्होंने सीमित ओवर प्रारूप में रिस्ट स्पिनर्स को मौका दिया। गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'मुझे पता है कि इंग्लैंड में कुलदीप टेस्ट मैच खेलेगा। मैं ऐसा होते हुए देख सकता हूं। अश्विन और जडेजा के लिए मुश्किल होगी। अश्विन के लिए ज्यादा मुश्किल होगी क्योंकि टेस्ट में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। मुझे भरोसा है कि अश्विन दौरे पर कमाल करेंगे, लेकिन वो खेले या ना खेले, हमें यह देखना होगा कि वह इंग्लैंड कब जाएंगे।'