भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी पोस्टपोन होने के बाद उन्होंने पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, लेकिन इस वीडियो ने फैंस के मन में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में मंधाना की अंगुली में वह सगाई वाली रिंग नजर नहीं आई, और यही बात अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गई है।