फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fastest 100s In ODIs For Team India: स्मृति मंधाना से विराट कोहली तक, 10 सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बैटर

Sun, 21 Sep 2025 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंधाना ने कुल 63 गेंदों में 125 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के शामिल थे। उन्होंने भारत के 413 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ये पारी खेली।
विज्ञापन
1 of 7
मंधाना और विराट - फोटो : BCCI

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में शतक जड़कर भारत की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में 52 गेंदों में शतक लगाया था। मंधाना ने कुल 63 गेंदों में 125 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के शामिल थे। उन्होंने भारत के 413 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ये पारी खेली। हालांकि, टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

 

विज्ञापन

2 of 7
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI
1. स्मृति मंधाना – 50 गेंद

20 सितंबर 2025, दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना ने 50 गेंदों में शतक बनाकर नया इतिहास रचा। यह किसी भी भारतीय (महिला/पुरुष) खिलाड़ी का वनडे में सबसे तेज शतक है।

 

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
2. विराट कोहली – 52 गेंद

16 अक्तूबर 2013, जयपुर: कोहली ने एमएस धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा था। यह लंबे समय तक भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रहा

 

4 of 7
सहवाग - फोटो : PTI
3. वीरेंद्र सहवाग – 60 गेंद

11 मार्च 2009, हैमिल्टन: सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंदों में शतक जड़ते हुए भारत को बड़ी जीत दिलाई थी।

 

विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : PTI
4. विराट कोहली – 61 गेंद

30 अक्टूबर 2013, नागपुर: कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और तूफानी शतक लगाया था। इस बार उन्होंने 61 गेंदों में शतक पूरा किया।

 

विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : ANI
5. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 62 गेंद

17 दिसंबर 1988, बड़ौदा: अजहरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंदों में शतक ठोककर भारत को यादगार जीत दिलाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
6. केएल राहुल – 62 गेंद

12 नवंबर 2023, बेंगलुरु: 2023 वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ राहुल ने 62 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

7. रोहित शर्मा – 63 गेंद

11 अक्तूबर 2023, दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ हिटमैन ने सिर्फ 63 गेंदों में शतक पूरा किया और भारत को आसान जीत दिलाई।

8. युवराज सिंह – 64 गेंद

14 नवंबर 2008, राजकोट: इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 64 गेंदों में शतक ठोककर विपक्षी गेंदबाजों को ध्वस्त कर दिया।

9. केदार जाधव – 65 गेंद

15 जनवरी 2017, पुणे: इंग्लैंड के खिलाफ 65 गेंदों में जाधव का शतक भारत के लिए मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

10. सुरेश रैना – 66 गेंद

25 जून 2008, कराची: हांगकांग के खिलाफ रैना ने 66 गेंदों में शतक जड़ा और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें