फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भारतीय समेत इन क्रिकेटर्स ने बदला धर्म, उतारनी पड़ी पगड़ी तो किसी ने बढ़ाई दाढ़ी

Thu, 23 Jul 2020 07:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
क्रिकेटर्स जिन्होंने बदल दिया अपना धर्म - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के खेल में खिलाड़ी को उसकी मेहनत, तकनीक और उसके प्रदर्शन के आधार पर परखा जाता है। ऐसा कम ही होता है कि उसके धर्म या उसके समुदाय पर कोई विशेष चर्चा हो, लेकिन जब कोई बड़ा या चर्चित खिलाड़ी इससे जुड़ा कोई कदम उठाता है तो उसकी हर तरफ चर्चा होती है। हम यहां बात कर रहे हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अचानक से अपना धर्म बदल दिया और रातोंरात चर्चा का विषय बन गए।

आइए जानते हैं दुनिया के सात चर्चित खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपना धर्म बदल दिया।
विज्ञापन

2 of 8
mohammad yousuf
मोहम्मद यूसुफ:
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। उनका नाम भी युसूफ योहाना था और पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से जुड़ते वक्त वे बतौर ईसाई जुड़े थे। लेकिन फिर साल 2005 में युसूफ अपने साथी खिलाड़ी सईद अनवर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और यूसुफ योहाना से बन गए मोहम्मद यूसुफ। पाकिस्तान की तरफ से खेलते हुए यूसुफ ने 381 मैचों में 17300 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 39 शतक और 97 अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन

3 of 8
सूरज रणदीप - फोटो : social media
सूरज रणदीव:
अब बात करते हैं श्रीलंकाई क्रिकेटर सूरज रणदीव की, इनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और शुरू में इनका नाम मोहम्मद मार्शुक मोहम्मद सूरज था। लेकिन बाद में इन्होने इस्लाम छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इसके बाद इन्होने साल 2010 में अपना नाम भी बदलकर सूरज रणदीव कर लिया। 35 वर्षीय स्पिनर सूरज ने अपने करियर में श्रीलंका की तरफ से 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 80 से अधिक विकेट चटकाए।

4 of 8
तिलकरत्ने दिलशान - फोटो : getty
तिलकरत्ने दिलशान:
धर्म बदलने के मामले में श्रीलंका के ही एक और खिलाड़ी का नाम शामिल है। श्रीलंका के तूफानी बल्लेबाज रहे तिलकरत्ने दिलशान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था लेकिन 16 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। हालांकि इस वक्त उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था। बौद्ध धर्म अपनाने से पहले उनका नाम तुवान मुहम्मद दिलशान था। बात करें उनके क्रिकेट करियर की तो उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही छाप छोड़ी। दिलशान ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 497 मैच खेले और 17671 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 39 शतक और 83 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा 145 विकेट भी अपने नाम किए।
विज्ञापन

5 of 8
वेन पार्नेल - फोटो : social media
वेन पार्नेल:
इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेन पार्नेल का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 30 जुलाई 2011 को अपने धर्म बदलने के बारे में जानकारी दी। वेन ने इस्लाम धर्म अपना लिया और इसे अपना व्यक्तिगत निर्णय बताया, उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस फैसले से टीम के साथी खिलाड़ी इमरान ताहिर और हाशिम अमला का कोई लेना देना नहीं है। धर्म बदलने के बाद उन्होंने अपना नाम वालिद रखा हालांकि वे इसके बाद भी वेन पार्नेल के नाम से ही जाने गए। क्रिकेट करियर की बात करें तो पार्नेल ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 101 मैच खेले और तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 150 विकेट लिए। हालांकि कोलपेक डील साइन करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 8
महमूुदुल हसन - फोटो : social media
महमूदुल हसन:
धर्म बदलने वाले खिलाड़ियों में एशियाई टीम के खिलाड़ी अधिक रहे हैं। श्रीलंकाई, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बाद एक बांग्लादेशी खिलाड़ी ने भी अपना धर्म बदलने के फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के 29 वर्षीय क्रिकेटर महमूदुल हसन ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। 2008 के अंडर -19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे महमूदुल ने 2009 में श्रीलंका, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में कप्तान के तौर पर टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। लेकिन उन्होंने अचानक महमूदुल हसन से अपना नाम बदलकर विकास रंजन दास रख लिया और हैरानी की बात यह कि इसके बाद वे कभी क्रिकेट खेलते नहीं दिखे।
विज्ञापन

7 of 8
vinod kambli
विनोद कांबली:
महाराष्ट्र के पुणे में हिंदू परिवार में जन्मे विनोद कांबली एक शानदार क्रिकेटर रहे। वे सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त भी हैं। उन्होंने 1998 में एक ईसाई लड़की से शादी की, हालांकि उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक और ईसाई लड़की से ही शादी की और फिर अपना धर्म भी बदल दिया और खुद भी ईसाई बन गए। लेकिन कांबली कहते हैं कि वे अभी भी सभी धर्मों की इज्जत करते हैं। उनका धर्म बदलने का फैसला व्यक्तिगत है। बतौर क्रिकेट उन्होंने सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 3000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने इस दौरान छह शतक और 17 अर्धशतक भी जड़े। स्कूल में कांबली ने सचिन के साथ मिलकर 664 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन

8 of 8
एजी कृपाल सिंह - फोटो : social media
एजी कृपाल सिंह:
किसी क्रिकेटर की धर्म बदलने की बात होगी तो उसमें सबसे पहला नाम कृपाल सिंह का ही होगा। भारत की तरफ से खेलने वाले कृपाल सिंह दुनिया के पहले क्रिकेटर होंगे जिन्होंने दूसरा धर्म अपनाया। कृपाल ने साल 1955 से 1964 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला। सिख परिवार में जन्मे कृपाल सिंह ने शादी के लिए ईसाई धर्म अपना लिया था। 50-60 के दशक में भारत की तरफ से उन्होंने 14 टेस्ट मैच खेले थे। लेकिन करियर के बीच में ही उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया और उससे शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदल दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदलकर अर्नाल्ड जॉर्ज रख लिया। इसके साथ ही उन्होंने पगड़ी पहननी भी बंद कर दी और दाढ़ी भी हटा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें