फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के इंसाइक्लोपीडिया हैं'

Sat, 22 Sep 2018 07:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
एशिया कप से बाहर हुए शार्दुल ठाकुर की जगह टीम इंडिया में चुने गए युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट का इंसाइक्लोपीडिया कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Siddarth Kaul
दरअसल, टीम में जगह मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कौल ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और एशिया कप में मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की भी उन्होंने खूब तारीफ की।

 
विज्ञापन

3 of 5
Siddarth Kaul
नेट पर जमकर पसीना बहा रहे कौल ने कहा, 'भुवनेश्वर कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान रोहित शर्मा के साथ नेट्स पर गेंदबाजी करना शानदार था। इस दौरान मैने काफी कुछ सीखा। कौल का मानना है कि धोनी क्रिकेट के इंसाइक्लोपीडिया हैं। मैं नेट्स पर गेंदबाजी के दौरान सिर्फ उनके दिए टिप्स को फॉलो कर रहा था। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा।'


 

4 of 5
SIDDHARTH KAUL DEBUT
दुबई में तेज गेंदबाजों की स्थिति के बारे में कौल ने कहा कि, वाकई दुबई की पिच तेज गेंदबाजों के कठिन है। यहां गर्मी पहुत ही अधिक है, इसलिए गेंदबाजों को अपना बेस्ट देना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आने वाले मैच में वो अपना बेस्ट देने की जरूर कोशिश करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
बता दें कि एशिया कप में टीम इंडिया दो मैच पहले ही जीत चुकी है, जबकि सुपर-4 में पहला मुकाबला टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच जारी है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 26 रन से, जबकि पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें