शुभमन गिल का यह प्रेस कॉन्फ्रेंस साफ करता है कि टीम इंडिया अभी भी स्पिन बनाम सीमर रणनीति पर विचार कर रही है, लेकिन कप्तान के शब्दों में झलकता आत्मविश्वास बताता है कि चाहे विकेट जैसा भी हो, भारत जीत के इरादे से मैदान में उतरेगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने टीम चयन को लेकर दिलचस्प खुलासे किए।
गिल ने माना कि टीम संयोजन तय करने में अक्सर यह संघर्ष रहता है कि अतिरिक्त स्पिनर लिया जाए या तेज गेंदबाज। इसके अलावा वह ईडन गार्डन्स में अपने पहले टेस्ट को लेकर भी बेहद उत्साहित दिखे।
गिल का यह कोलकाता में पहला टेस्ट होगा और वो भी बतौर कप्तान। उनके नाम इस मैदान से खास उपलब्धि जुड़ गई। 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में वह स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग-11 में नहीं थे। भारत छह साल बाद ईडन गार्डन्स में कोई टेस्ट खेलेगा।
विज्ञापन
2 of 9
गिल
- फोटो : ANI
'ईडन गार्डन्स से बहुत सी यादें जुड़ीं'
गिल ने गुरुवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरी ईडन गार्डन्स से जुड़ी बहुत सारी यादें हैं। मेरा आईपीएल करियर यहीं से शुरू हुआ था। यह एक ऐसा मैदान है, जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसा पीसीए (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन) की ट्रेनिंग के दौरान होता है, जब हम पंजाब में खेलते हैं। यह कुछ वैसा ही एहसास है। हम छह साल बाद यहां कोई मैच खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने जो आखिरी टेस्ट मैच खेला था, वह गुलाबी गेंद से खेला गया टेस्ट मैच था। मैं उस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं था, लेकिन मैं स्क्वॉड का हिस्सा था। इसलिए ईडन गार्डन्स में यह मेरा पहला टेस्ट मैच है और यहां अपने देश का नेतृत्व करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।'
विज्ञापन
3 of 9
भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराया
- फोटो : BCCI
प्लेइंग-11 की कशमकश पर गिल
गिल ने कहा, 'हर साल इस समय यही विवाद रहता है कि आप एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज लें या स्पिनर। इसलिए हम कल कंडीशन देखकर प्लेइंग इलेवन तय करेंगे।' भारत की टीम में इस मैच के लिए तीन तेज गेंदबाज हैं। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप शामिल हैं। वहीं, टीम के पास चार स्पिनर विकल्प मौजूद हैं। इनमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव शामिल हैं।
4 of 9
सुंदर-जडेजा-बुमराह
- फोटो : BCCI
'स्पिनर्स ही तय करेंगे मैच का नतीजा'
हालांकि, गिल ने पूरी टीम संयोजन का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि स्पिनर्स का रोल निर्णायक रहेगा। उन्होंने कहा, 'टीम लगभग तय है। विकेट कल से थोड़ा अलग दिख रहा है। हम कल सुबह इसे देखकर स्पिन संयोजन फाइनल करेंगे, क्योंकि मैच का फैसला ज्यादातर स्पिनर ही करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 9
सुंदर-जडेजा
- फोटो : PTI
सुंदर, जडेजा और अक्षर से टीम मजबूत
गिल ने यह भी बताया कि भारत के पास ऐसे स्पिन ऑलराउंडर हैं जो बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाजी ऑलराउंडर्स हैं। चाहे अक्षर हों, वॉशिंगटन या जडेजा, इनका बल्लेबाजी और गेंदबाजी रिकॉर्ड, खासकर भारत में, शानदार रहा है। यह एक रोमांचक टेस्ट होगा और इतने सारे विकल्प होना टीम के लिए अच्छा संकेत हैं।'
विज्ञापन
6 of 9
अक्षर-सिराज-कुलदीप
- फोटो : BCCI
'सूखी पिच पर रिवर्स स्विंग से पेसर्स भी खेल में रहेंगे'
हालांकि, गिल ने यह भी साफ किया कि अगर पिच सूखी रहती है तो तेज गेंदबाज भी प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर विकेट सूखा है तो रिवर्स स्विंग अहम भूमिका निभाती है। 2024 की इंग्लैंड सीरीज में भी पेसर्स ने स्पिन-अनुकूल पिचों पर महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। अगर गेंद रिवर्स हो रही है तो पेसर्स हमेशा खेल में रहते हैं।'
विज्ञापन
7 of 9
गिल और बावुमा
- फोटो : ANI
मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी पर बोले गिल
मोहम्मद शमी को इस सीरीज़ के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है, जिससे चयन पर कई सवाल उठे। गिल ने कहा कि इतने अनुभवी गेंदबाज का बाहर रहना आसान फैसला नहीं था। उन्होंने कहा, 'शमी भाई जैसे गेंदबाज बहुत कम होते हैं। लेकिन जो खिलाड़ी अभी खेल रहे हैं, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। कभी-कभी शमी भाई जैसे खिलाड़ियों का बाहर रहना मुश्किल फैसला होता है। इसके बारे में चयनकर्ता बेहतर जवाब दे पाएंगे।'
8 of 9
गंभीर से बात करते गिल
- फोटो : ANI
'तीनों फॉर्मेट में खेलना मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण'
भारत की टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी करने वाले और हाल ही में टी20 टीम के उप-कप्तान बने शुभमन गिल ने कहा कि वह अभी भी तीनों फॉर्मेट में वर्कलोड मैनेजमेंट समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि अपने वर्कलोड को कैसे संभालूं। अलग-अलग देशों में, चार-पांच दिन के भीतर फॉर्मेट बदलते हुए, एशिया कप से अब तक हम लगातार खेल रहे हैं। मैं यह जानने की कोशिश कर रहा हूं कि कौन-सा तरीका मुझे हर फॉर्मेट में सफल होने का सबसे अच्छा मौका देता है। लेकिन यह चुनौती शारीरिक से ज्यादा मानसिक है।'
'दक्षिण अफ्रीका से सीरीज आसान नहीं होगी'
गिल ने माना कि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन के खिलाफ खेलना आसान नहीं है। कठिन पल आएंगे, लेकिन हम उन्हें संभालने के लिए तैयार हैं। ये दोनों टेस्ट मैच डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में बहुत अहम हैं।'