IPL के 52वें मुकाबले में कोलकाता ने मेजबान पंजाब को 7 विकेट से करारी मात देते हुए अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में पंजाब ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन फिर भी कोलकाता ने बाजी मार ली।
पंजाब की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन (नाबाद 55 रन) और निकोलस पूरन (48 रन) की पारियों के दम पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब देने उतरी कोलकाता ने ताबड़तोड़ अंदाज में जीत हासिल कर ली।
क्रिस लिन 22 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन उथप्पा (22 रन) और आंद्रे रसेल (24 रन) ने भी अच्छे हाथ दिखाए। गिल ने 49 गेंदों में नाबाद 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 18 ओवर में अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस दौरान शुभमन ने 5 चौके और 2 छक्के जडे़। आइए एक नजर मैच में बने रिकॉर्ड्स पर...
विज्ञापन
2 of 6
शुभमन गिल
19 साल और 238 दिन के गिल ने अब तक आईपीएल में चार अर्धशतक ठोके हैं और वह 20 साल से कम उम्र में ऐसा करने वाले IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने 2018 के डेब्यू सीजन में एक और मौजूदा सीजन में तीन अर्धशतक जड़कर दम दिखाया है।
विज्ञापन
3 of 6
शुभमन गिल
शुभमन गिल ने शुक्रवार रात लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इस सीजन में उनके बल्ले से अब तक तीन अर्धशतक लग चुके हैं।
4 of 6
सैम करन
55 रन बनाकर सैम करन ने इस लीग का पहला अर्धशतक लगाया। साथ-साथ यह उनका सर्वाधिक टी-20 स्कोर भी है। इसके पहले उन्होंने वेलिंग्टन के खिलाफ खेलते हुए ऑकलैंड की ओर से 2017 में 50 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 6
सुनील नरेन
यह सुनील नरेन का कोलकाता के लिए 109वां मैच था। अब वह इस टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
आंद्रे रसेल ने अपने टी-20 करियर का 300वां मैच खेला। सर्वाधिक टी-20 मैच खेलने में अव्वल नंबर पर कीरोन पोलार्ड (472 मैच) हैं। इसके बाद ड्वेन ब्रावो (472), क्रिस गेल (446) का नंबर आता है।