फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर की होगी सर्जरी, आईपीएल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर

Tue, 04 Apr 2023 08:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रेयस अय्यर आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं। वह चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर नीतीश राणा को टीम का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अगले कई महीनों तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रहेंगे। उन्होंने पीठ की सर्जरी कराने का फैसला किया है। इस कारण वह आईपीएल के मौजूदा सीजन और जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। अय्यर पीठ की सर्जरी के लिए विदेश जाएंगे। वह उसके बाद कम से कम पांच महीने के लिए बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
श्रेयस अय्यर आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं। वह चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर नीतीश राणा को टीम का कप्तान बनाया गया है। अय्यर अगर पांच महीने के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर होते हैं तो उनका इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप में भाग लेना भी मुश्किल होगा। वह सितंबर से पहले फिट हो जाते हैं तो टीम इंडिया उन्हें विश्व कप में रख सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें विश्व कप से भी बाहर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हुई थी समस्या
समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "हां, विदेश में उनकी पीठ की सर्जरी होगी। उनके कम से कम पांच महीने तक मैदान से बाहर रहने की संभावना है।'' भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच सात जून से लंदन में खेलेगी। अय्यर पीठ में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के दौरान बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भी नहीं खेले थे अय्यर
पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से ही अय्यर के पीठ में समस्या है। वह चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। आईपीएल की बात करें तो अय्यर को पिछले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्तान बनाया था। उनकी कप्तानी में टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। इस बार अब उनकी अनुपस्थिति में टीम ने नीतीश राणा को कप्तानी सौंपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें