आईपीएल युवा खिलाड़ियों को अपनी स्किल्स और टैलेंट को प्रदर्शित करने बेहतरीन मंच है। इस पिछले एक दशक में अब तक न जाने कितने गुमनाम खिलाड़ियो को आईपीएल ने स्टार क्रिकेटर बनाया है। दिल्ली डेयरडेविल्स के नव नियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर को चमकाने का श्रेय भी आईपीएल को जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL official web
आईपीएल सीजन-11 के 26वें मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया, जो अब से पहले इस सीजन में कोई नहीं कर पाया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अय्यर ने एक ही ओवर में 29 रन जड़ दिए। बता दें कि यह आईपीएस सीजन-11 का अब तक का सबसे महंगा ओवर है।
विज्ञापन
3 of 5
shreyas iyyer
अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अंतिम व आखिरी ओवर में चार छक्के जड़े और मेहमान टीम के सामने 219 रन की चुनौती पेश की। अय्यर ने 93 रन की अर्धशतकीय पारी में ने 10 छक्के लगाए।
4 of 5
shivam mavi
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आखिरी ओवर तेज गेंदबाज शिवम मावी ने डाला था। टूर्नामेंट में युवा गेंदबाज शिवम ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया, लेकिन अय्यर के बल्ले के आगे मावी के एक न चली।
छह गेंदों पर 29 रन देने वाले शिवम मावी अब इस सीजन में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाजी उमेश यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक ओवर में 27 रन दिए थे।