फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बल्लेबाज ने रनों की रेस में विराट कोहली को पछाड़ा, टी-20 क्रिकेट में हासिल की विशेष उपलब्धि

Sun, 01 Jul 2018 11:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने रविवार को टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेलकर विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, शोएब मलिक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए।
विज्ञापन

2 of 5
शोएब मलिक
मलिक विश्व कप के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हजार रन पूरे किए हो। पाकिस्तान के बल्लेबाज से पहले न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल और पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। गप्टिल ने अब तक 2271 रन बनाए हैं जबकि मैकुलम के नाम 2140 रन दर्ज हैं। मलिक ने अपने करियर के 98वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह उपलब्धि हासिल की। उनके अब 2026 रन हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Virat Kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिलहाल इस स्पेशल क्लब में चौथे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक 1992 रन बनाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय कप्तान के पास 2000 रन पूरा करने का शानदार मौका था क्योंकि वह इस उपलब्धि को हासिल करने से केवल 17 रन दूर थे। मगर पहले मैच में वह खाता नहीं खोल सके जबकि दूसरे मुकाबले में वह 9 रन बनाकर डगआउट लौटे।

4 of 5
रोहित शर्मा
बहरहाल, टीम इंडिया की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद 1949 रन के साथ रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे नंबर पर सुरेश रैना काबिज हैं, जिन्होंने 75 मैच में 1578 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
बता दें कि पाकिस्तान ने रविवार को टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 74 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। हरारे में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें