टीम इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच बुधावार को खेला गया दूसरा मुकाबला टाई हो गया। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे वन-डे में टीम इंडिया द्वारा मिले 322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की तरफ से आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर शाई होप ने चौका जड़कर मैच को टाई कराया।
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli
इसी के साथ टीम इंडिया के दिल में इस मैच को जीतने की कसक रह गई। कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में न सिर्फ 157 रन की नाबाद पारी खेली, बल्कि सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
लेकिन कोहली की पूरी मेहनत पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैरीबियाई खिलाड़ी शाई होप ने पानी फेर दिया। होप ने 134 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 123 रन की पारी खेलकर मैच टाई कराया।
4 of 5
शाई होप
- फोटो : ESPN
इतना ही नहीं होप ने उमेश यादव के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम इंडिया के हाथों से जीत छीन ली।