19 जुलाई को श्रीलंका दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलने जा रही टीम इंडिया में बीसीसीआई ने थोड़ा बदलाव किया है। टीम में चोटिल मुरली विजय की जगह सीमित ओवरों के दिग्गज बल्लेबाज को टेस्ट टीम में शामिल होने का मौका मिला है।
भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 26 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
चोटिल मुरली विजय की जगह श्रीलंका दौरे के लिए दिग्गज को मिली टीम इंडिया में जगह
2 of 5
शिखर धवन
- फोटो : getty
सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि श्रीलंका दौरे पर चोटिल सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का स्थान शिखर धवन लेंगे। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने चोटिल मुरली विजय के स्थान पर शिखर धवन को श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना है। इससे पहले टीम के चयन में विजय को टीम में शमिल किया गया था, लेकिन चोट के कारण वह दौर पर नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
चोटिल मुरली विजय की जगह श्रीलंका दौरे के लिए दिग्गज को मिली टीम इंडिया में जगह
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : Getty
विजय को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कलाई में चोट लग गई थी जो अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। विजय को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कलाई में चोट लगी थी। उन्होंने अपनी दाहिनी कालई में दर्द की बात कही है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम में विजय को आराम करने की सलाह दी है।
चोटिल मुरली विजय की जगह श्रीलंका दौरे के लिए दिग्गज को मिली टीम इंडिया में जगह
4 of 5
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
भारत-श्रीलंका के बीच 26 जुलाई से लेकर 6 सितंबर तक 3 टेस्ट, 5 वन-डे और 1 टी-20 मैच खेला जाएगा। हाल ही में लोकेश के अलावा रोहित शर्मा, इशांत शर्मा का भी टेस्ट टीम में वापसी हुई थी।
चोटिल मुरली विजय की जगह श्रीलंका दौरे के लिए दिग्गज को मिली टीम इंडिया में जगह
5 of 5
धर्मशाला में जीत के बाद टीम इंडिया
- फोटो : Social Media
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है।
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद।