भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार कहा कि विश्व कप टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर कोई बहस नहीं है और इस पर कप्तान तथा कोच फैसला करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एमएसके प्रसाद
- फोटो : crictracker
इस क्रम पर बल्लेबाजी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टीम की घोषणा करते हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि विजय शंकर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। टीम के पास हालांकि अन्य विकल्प भी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
धवन ने कहा, ‘‘अब कोई बहस की बात नहीं है। अब विजय शंकर है। लोकेश राहुल भी है। इस क्रम पर खेलने के लिए वे हैं। कप्तान और कोच जो सोचेंगे हम उसके अनुसार चलेंगे।’’
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : social media
यहां एक समारोह में जीएस काल्टेक्स ने धवन को अपना ब्रांड दूत बनाया। धवन 30 मई से ब्रिटेन में शुरू हो रहे विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।
इंग्लैंड में 2013 और 2017 में हुई चैंपियन्स ट्राफी की टीम के सदस्य रहे धवन ने कहा कि टीम के अधिकांश सदस्य इंग्लैंड में खेले हैं और यह टीम के लिए फायदे की स्थिति होगी।