पिछले संस्करण में पंजाब किंग्स एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर उभरे थे। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 354 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.65 का रहा था।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं। दोनों को क्रमश: 5.5 करोड़ और 4 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया गया है। टीम प्रबंधन के इस फैसले का विस्फोटक बल्लेबाज शशांक ने स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह टीम मैनेजमेंट को सही साबित करें।
विज्ञापन
2 of 4
शशांक सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
'मैं उन्हें सही साबित करूंगा'
पिछले संस्करण में पंजाब किंग्स एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर उभरे थे। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 354 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.65 का रहा था। टीम प्रबंधन ने उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर अगले संस्करण के लिए रिटेन किया है। शशांक ने कहा- मैं फ्रेंचाइजी का आभारी हूं क्योंकि उन्होंने मुझे फिर से मौका दिया है और मुझ पर भरोसा दिखाया है। उन्होंने मुझे जो मौका दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। अब मेरा काम है कि मैं उन्हें सही साबित करूं।
विज्ञापन
3 of 4
प्रभसिमरन सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
गलती से बने थे टीम का हिस्सा
आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स ने शशांक को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। इसके बाद दावा किया गया कि टीम ने उन्हें गलती से खरीदा गया, क्योंकि नीलामी की लिस्ट में इसी नाम का एक और खिलाड़ी था। हालांकि, शशांक ने इन बातों को दरकिनार करते हुए पिछले संस्करण में धमाल मचाया और टीम प्रबंधन का दिल जीत लिया।
खिताब जीतने का जताया भरोसा
शशांक ने आगे कहा- बतौर पेशेवर आपको अपना शत प्रतिशत देना होता है, तभी आप टीम में हो। पंजाब किंग्स और प्रशंसकों ने जिस तरह मुझ पर भरोसा दिखाया है तो अपने प्रदर्शन को दोगुना अच्छा करना मेरी जिम्मेदारी है ताकि हम चैंपियनशिप खिताब के लिए दौड़ में पहुंच सकें।