फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंगारू ऑलराउंडर ने बेन स्टोक्स के खेलने पर दिया ये बड़ा बयान

Thu, 30 Nov 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : ESPN
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को लेकर अटकले खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले काफी समय से स्टोक्स को लेकर विवाद चल रहा है, जिस पर अभी भी जांच जारी है और फैसला आना बाकी है। हाल ही में ये कयास लगाया जा रहा था कि न्यूजीलैंड पहुंचते ही स्टोक्स एशेज सीरीज में खेल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शेन वॉटसन - फोटो : CricketCountry.com
इसी बीच स्टोक्स को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि स्टोक्स को एशेज में नहीं खेलना चाहिए।  उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि स्टोक्स को यहां आकर एशेज में खेलना चाहिए। हर किसी के सामने और उनके सामने भी ये उदाहरण पेश किया जाना चाहिए कि उन्होंने गलत किया है और उसकी सजा उन्हें मिली।’ 
विज्ञापन

3 of 5
शेन वॉटसन और मिचेल जॉनसन - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व स्टार खिलाड़ी ने कहा, ‘यदि स्टोक्स को सस्पेंड किया जाता है तो ये उनके क्रिकेट करियर के लिए ही बेहतर होगा। वो और परिपक्व होंगे और गलतियों से सीख लेंगे। 36 साल के वॉटसन ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो अब और खतरनाक होकर लौटेंगे। लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें अपनी गलतियों से सीखना होगा।’

4 of 5
बेन स्टोक्स
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड पहुंचते ही स्टोक्स से मीडिया ने कई सवाल पूछे। हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल के जवाब नहीं दिए। खबरों की मानें तो बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड की कैंटरबरी क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : icc
बता दें कि ब्रिस्टल में हुए विवाद में फंसे स्टोक्स को लेकर अगले 2 दिन में फैसला आ सकता है। अगले 2 दिनों में एवॉन और ब्रिस्टल पुलिस ये तय करेगी कि उन्हें स्टोक्स पर चार्ज लगाने हैं या नहीं। हालांकि इस बात की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि स्टोक्स को बरी कर दिया जाएगा और वो एशेज सीरीज में अपना जलवा दिखा सकेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें