फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 के हुए फिरकी के जादूगर, जानिए करियर से जुड़ी पांच प्रमुख बातें

Tue, 13 Sep 2016 07:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty

पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज शेन वॉर्न का आज जन्म दिन है। 13 सितंबर 1969 को जन्में शेन वॉर्न दुनिया के सर्वकालिक महानतम लेग स्पिनर हैं। शेन वॉर्न के नाम टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट दर्ज हैं। उनसे अधिक विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने लिए हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty
शेनवॉर्न के टेस्ट करियर का आगाज भारत के खिलाफ सिडनी में 2 जनवरी 1992 को हुआ था। उनके लिए वह टेस्ट बेहद खराब साबित हुआ। पहली पारी में उन्होंने अपनी ही गेंद पर रवि शास्त्री का कैच छोड़ दिया था। इसके बाद रवि शास्त्री ने दोहरा शतक जड़ा था। इसी मैच में पहली बार सचिन और वार्न की भिडंत हुई थी। सचिन ने इस मैच में 148 रन बनाए थे। वहीं शेनवॉर्न पूरे मैच में 150 रन देकर महज एक विकेट हासिल कर सके। 

 
विज्ञापन

3 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty
इसके बाद साल 1993 का इंग्लैंड दौरा वॉर्न के करियर का अहम मोड साबित हुआ। इस दौरे की शुरुआत वॉर्न ने ऐसी गेंद से की जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी के नाम से जाना जाता है। इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गेटिंग को उन्होंने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, गेटिंग ने उसे खेलने का प्रयास नहीं किया, वह गेंद सीधे जाकर ऑफ स्टंप की गिल्ली पर लगी, इस गेंद को देखकर हर कोई चकित रह गया। ऐसी ही एक गेंद वॉर्न ने 1999 के विश्वकप सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स को फेंकी थी, इस गेंद पर गिब्स को भी गेटिंग की तरह भनक नहीं लगी और गेंद लेग स्टंप के बाहर से ऑफ स्टंप पर जा लगी। 

 

4 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty
शेन वॉर्न की सबसे पसंदीदा टीम इंग्लैंड रही है। इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली सीरीज में वॉर्न ने 34 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। वॉर्न ने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में वॉर्न ने 23.25 की औसत से 195 विकेट हासिल किए। 2005 की ऐशेज सीरीज के दौरान वॉर्न ने 40 विकेट हासिल किए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty
वॉर्न पहली पारी की अपेक्षा टेस्ट की दूसरी पारी में ज्यादा घातक गेंदबाज थे। वॉर्न ने पहली पारी में 64 बार गेंदबाजी की और 230 खिलाड़ियों को पैवेलियन वापस भेजा, वहीं तीसरी और चौथी पारी में वॉर्न ने 129 पारियों में 22.85 की औसत से 359 विकेट हासिल किए जो कि एक रिकॉर्ड है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty
शेन वॉर्न ने 1999के विश्वकप में बेहतरीन बॉलिंग का मुजाहिरा पेश किया और सेमीफाइनल और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को धराशाई कर ऑस्ट्रेलिया को विश्व चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उस विश्वकप में वॉर्न सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें