फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली की पूजा में शिरकत पर बांग्लादेशी क्रिकेटर को मिली धमकी, दबाव में मांगी माफी

Wed, 18 Nov 2020 02:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाकिब अल हसन - फोटो : फेसबुक

कोलकाता में काली माता की पूजा करने के बाद बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन को मजबूरन माफी मांगनी पड़ी। अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो पोस्ट कर पूर्व कप्तान ने खेद व्यक्त किया। भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद प्रतिबंध झेल चुके शाकिब बीते हफ्ते कोलकाता पहुंचे थे, जहां बेलीघाट में उन्होंने मां काली की पूजा की थी।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
शाकिब-अल-हसन
बांग्लादेश लौटने के बाद क्रिकेटर पर मुस्लिमों के अपमान का आरोप लगया गया। कट्टरपंथियों ने जान से मारने तक की धमकी दे डाली। सोशल मीडिया पर भारी विरोध के चलते दबाव में आकर शाकिब को माफी मांगनी पड़ी, उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।

विज्ञापन

3 of 5
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेशी क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं फिर से उस जगह (कोलकाता) नहीं जाना चाहूंगा। यदि आपको लगता है कि यह आपके खिलाफ है, तो मैं माफी मांगता हूं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि मैं समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन यह झूठ है।मैंने कोई पूजा भी नहीं की। एक जागरुक मुस्लिम होने के नाते मैं ऐसा नहीं करूंगा। अगर मुझसे कोई गलती हुई, तो मैं माफी मांगता हूं।’

4 of 5
- फोटो : social Media
शाकिब ने कहा कि पश्चिम बंगाल के एक मंत्री श्री फिरहद हकीम ने मेरे आने से पहले इसका उद्घाटन किया था। वह पूजा कार्यक्रम में उद्घाटन नहीं कर रहे थे, केवल उस कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। अगर आप पूजा का निमंत्रण कार्ड देखें, तो आपको पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाकिब-अल-हसन
बांग्लादेश के लिए 2016 एकदिवसीय मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 2007 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। मगर उसके एक साल पहले से वन-डे क्रिकेट खेलना शुरू कर चुके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी फ्रैंचाइजी के लिए आईपीएल में दम दिखाने वाले शाकिब बैन के चलते 13वां सीजन नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें