shakib al hasan
दरअसल, बांग्लादेश भले ही अफगानिस्तान से तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से हार गया हो, लेकिन टी-20 टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने नाम एक नया मुकाम हासिल कर लिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 10 हजार रन बनाने के साथ-साथ 500 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। बता दें कि शाकिब से पहले यह उपलबद्धि दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने हासिल किया था।