भारत में खाले लोकप्रिय पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने उनके नाम का टी-शर्ट पहनने वाले भारतीय छात्र की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी को शर्मनाक करार दिया। अफरीदी ने कहा कि ऐसा करके क्रिकेट के दीवाने भारतीय उपमहाद्वीप के प्रशंसकों को प्रतिद्वंद्वी देश के खिलाड़ियों का समर्थन करने से रोका नहीं जा सकता।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत में जो भी हुआ वो शर्मनाक
2 of 7
शाहिद अफरीदी
असम के छोटे कस्बे हाइलाकांडी का 21 वर्षीय रिपोन चौधरी एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गिरफ्तार किया गया। दरअसल रिपोन जो शर्ट पहने हुए था, उसपर अफरीदी का नाम लिखा था। इस पर कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत में जो भी हुआ वो शर्मनाक
3 of 7
शाहिद अफरीदी
एक सूत्र ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा, ' एक स्थानीय समूह की ओर से इस युवा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। हमने शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे तुरंत जमानत पर रिहा कर दिया।'
शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत में जो भी हुआ वो शर्मनाक
4 of 7
शाहिद अफरीदी
हालांकि सूत्र ने इन मीडिया रिपोर्ट्स की पुष्टि से इनकार कर दिया कि चौधरी पर सार्वजनिक स्थल में अश्लीलता का चार्ज लगाया गया है। अफरीदी क्रिकेट के मैदान पर लगातार छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं और पूरी दुनिया में उनके प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत में जो भी हुआ वो शर्मनाक
5 of 7
शाहिद अफरीदी
36 वर्षीय अफरीदी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, 'मेरी (नाम वाली) टी-शर्ट पहने के लिए एक प्रशंसक की गिरफ्तारी शर्मनाक है। ऐसी घटनाएं सभ्य लोगों के बीच शोभा नहीं देतीं। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देश एक-दूसरे के क्रिकेटरों को सराहते हैं।'
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत में जो भी हुआ वो शर्मनाक
6 of 7
शाहिद अफरीदी
उन्होंने कहा कि आप एक क्रिकेटर के समर्थन के लिए प्रशंसकों को रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकते। खेल और राजनीति को अलग- अलग रखा जाना चाहिए और ऐसी घटनाएं खेल भावना के सिद्धांत के खिलाफ हैं।
शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत में जो भी हुआ वो शर्मनाक
7 of 7
शाहिद अफरीदी
गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी इससे पहले भारत की प्रशंसा के अपने एक बयान में कारण पाकिस्तान के लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पाकिस्तान से कहीं ज्यादा प्यार भारतीय दर्शकों से मिलता है जिस पर पाकिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी।