फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी 

Tue, 31 Jan 2017 11:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म हो चुका है। बोर्ड के साथ हुई तकरार के बाद विदाई मैच खेलने का आखिरी मौका भी उनके हाथ से जा चुका है। लेकिन वह फिलहाल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहने जा रहे हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी 

2 of 5
शाहिद अफरीदी
अफरीदी ने कहा है कि वह अब फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहते हैं और विभिन्न देशों की क्रिकेट लीग का हिस्सा बनकर उन लीग्स में खेलने का लुत्फ उठाना चाहते हैं। 

 
विज्ञापन

फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी 

3 of 5
शाहिद अफरीदी
अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में अफरीदी ने कराची विश्वविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान अफरीदी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मैं जितनी क्रिकेट खेलना चाहता था खेल चुका हूं और अब मैं लीग में खेलने पर ध्यान लगाना चाहता हूं।


 

फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी 

4 of 5
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
अफरीदी लगभग 37 साल के होने वाले हैं।  उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 27 टेस्ट, 398 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 8064 रन बनाने के साथ-साथ 395 विकेट लिए हैं। जिसमें 6 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। अफरीदी ने 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1405 रन बनाए हैं। वहीं 97 विकेट भी हासिल किए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी 

5 of 5
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
शाहिद इससे पहले भी विश्व की कई क्रिकेट लीग्स में खेलते नजर आए हैं। वह आईपीएल में डेक्केन चार्जर, बिग बैश में मेलबर्न रेनेग्ड्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिओट्स के लिए खेल चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें