फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheen Afridi Wedding: सामने आईं शाहीन अफरीदी और अंशा की तस्वीरें, शाहिद अफरीदी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sat, 04 Feb 2023 09:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

शुक्रवार को शाहीन की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। उनमें उनके साथी खिलाड़ी और अन्य मेहमान नजर आ रहे थे। अब शाहीन और अंशा की तस्वीरें भी आ गई हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शाहीन अफरीदी और अंशा - फोटो : Shahid Afridi/Twitter
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शुक्रवार (तीन जनवरी) को शादी के बंधन बंध गए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी अंशा से निकाह किया है। शुक्रवार को शाहीन की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। उनमें उनके साथी खिलाड़ी और अन्य मेहमान नजर आ रहे थे। अब शाहीन और अंशा की तस्वीरें भी आ गई हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शाहीन अफरीदी और अंशा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी ने शाहीन और अंशा की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एक भावुक पोस्ट किया। शाहिद ने लिखा, ''बेटी आपके बाग का सबसे खूबसूरत फूल है। वह बड़ी बरकतों से खिलती हैं। बेटी वो है जिसके साथ आप सपने देखते हैं और हंसते हैं। बेटी को आप पूरे दिल से प्यार करते हैं।  एक पिता होने के नाते मैंने अपनी बेटी को शाहीन अफरीदी को निकाह में दिया है। दोनों को बधाई।''

विज्ञापन

3 of 6
शाहीन अफरीदी और अंशा - फोटो : Shaheen afridi/Twitter
सोशल मीडिया पर शाहीन और अंशा की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शाहिद अफरीदी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें शाहीन निकाह के बाद अंशा के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में शाहीन और अंशा एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

4 of 6
शाहीन अफरीदी की शादी में पहुंचे मेहमान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी ने 2021 में ही पुष्टि की थी कि शाहीन उनकी दूसरी सबसे बड़ी बेटी से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों की शादी में काफी देरी हुई। अफरीदी चाहते थे कि उनकी बेटी पहले पढ़ाई पूरी कर ले। शाहीन ने भी पहले ही बता दिया था कि वह अंशा के साथ शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शाहीन अफरीदी, शाहिद अफरीदी और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप के बाद चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे शाहीन का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। अब वह अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। निकाह के बाद ससुर शाहिद अफरीदी और दामाद शाहीन एक साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहीन अफरीदी की शादी में पहुंचे मेहमान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन की शादी में सरफराज अहमद और बाबर आजम के अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह, ऑलराउंडर शादाब खान, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज भी पहुंचे। शाहीन से पहले हाल ही में पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी शादी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें