रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में एक बार फिर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीत लिया है। अश्विन तो मैन ऑफ द मैच की तरह मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतते जा रहे हैं। भारत में खेल जाने वाली टेस्ट सीरीज के मैचों में मैन ऑफ द मैच खिताब पाने वाला बदल जाता है केवल नहीं बदलता है तो वह है मैन ऑफ द सीरीज का हकदार। अश्विन भारत की लगातार चार टेस्ट सीरीज जीत में लगातार चार बार मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं। ऐसा आजतक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका है।
विज्ञापन
सीरीज दर सीरीज अश्विन कायम करते जा रहे हैं ये अनोखा रिकॉर्ड
2 of 6
न्यूजीलैंड के आखिरी खिलाड़ी नील वैगनर का विकेट लेने के बाद, भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट, कानपुर
साल 2012 में अश्विन के टेस्ट पदार्पण के बाद से टीम इंडिया ने आठ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है जिसमें से सात बार अश्विन मैन ऑफ द सीरीज चुने गए हैं।
देश हो या विदेश, टीम इंडिया जब कभी टेस्ट सीरीज जीतती है एक ही खिलाड़ी मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतता है। इसका सीधा सा मतलब है कि अश्विन टीम इंडिया के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
सीरीज दर सीरीज अश्विन कायम करते जा रहे हैं ये अनोखा रिकॉर्ड
3 of 6
आर अश्विन
- फोटो : Getty
चाहे कोई भी कप्तान हो या कोई भी सरजमीं, अश्विन के प्रदर्शन में कभी कोई गिरावट नहीं आती। वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। अश्विन जिस रफ्तार से विकेट ले रहे हैं वह हर टेस्ट पारी में एक नया टेस्ट रिकॉर्ड कायम कर देते हैं। इंदौर टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने 6 विकेट हासिल कर सबसे तेज 20 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया। वहीं दूसरी पारी में सात विकेट लेकर मैच में कुल 13 विकेट हासिल किए। इससे पहले कानपुर में वह टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे।
सीरीज दर सीरीज अश्विन कायम करते जा रहे हैं ये अनोखा रिकॉर्ड
4 of 6
विकेट झटकने के बाद खुशी जाहिर रविचंद्रन अश्विन
इसे करिश्मा ही कहा जाएगा यदि एक खिलाड़ी बार-बार खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करे। जो कारनामा 84 साल के भारतीय क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया वह कारनामा आर अश्विन ने अपने 5 साल लंबे टेस्ट करियर में कर दिखाया है। भारतीय खिलाड़ी द्वारा जीते गए पिछले आठ मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार में से 7 अश्विन ने जीते हैं एक बार यह पुरस्कार रोहित शर्मा को मिला है। अश्विन ने टेस्ट करियर में अब तक मजह 14 सीरीज में 39 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से 7 बार मैन ऑफ द सीरीज बनना एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने 74 सीरीज में 200 टेस्ट मैच खेलकर और सहवाग ने 39 सीरीज में 104 टेस्ट खेलकर पांच-पांच बार सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।
विज्ञापन
सीरीज दर सीरीज अश्विन कायम करते जा रहे हैं ये अनोखा रिकॉर्ड
5 of 6
आर अश्विन
- फोटो : PTI
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई सरजमीं पर खेली गई 4 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से जीत दिलाने में अश्विन ने अहम भूमिका अदा की। अश्विन ने 4 टेस्ट मैचों में 58.75 की औसत से 235 रन बनाए वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी में 23.17 की औसत से 17 विकेट लिए थे। इस दौरान अश्विन ने दो शतक भी जड़े और दो बार पांच विकेट भी लिए। वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
सीरीज दर सीरीज अश्विन कायम करते जा रहे हैं ये अनोखा रिकॉर्ड
6 of 6
आर अश्विन
- फोटो : PTI
अश्विन ने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। 39 टेस्ट लंबे टेस्ट करियर में अश्विन ने 33.55 की औसत से 1510 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में 24.29 की औसत से 220 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें 21 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है।
विश्व में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। उन्हें यह पुरस्कार 11 बार हासिल हुआ। इसके बाद जैक कैलिस दूसरे नंबर पर हैं जिन्हें 9 बार यह पुरस्कार हासिल हुआ। अश्विन विश्व में साझा रुप से इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं।
अश्विन के मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार
क्रम बनाम वर्ष रन विकेट सीरीज अंतर
1. वेस्टइंडीज 2011-12 121 22 2-0
2. न्यूजीलैंड 2012 69 18 2-0
3. ऑस्ट्रेलिया 2012-13 20 29 4-0
4. श्रीलंका 2015 94 21 2-1
5. द. अफ्रीका 2015 101 31 3-0
6 वेस्टइंडीज 2016 235 17 2-0
7 न्यूजीलैंड 2016 71 27 3-0