फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लेबाजों ने की रनों की बारिश, एक मैच में ताबड़तोड़ लगे 29 छक्के और 34 चौके

Tue, 17 Sep 2019 02:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
George Munsey - फोटो : social Media
स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए एक टी-20 मुकाबले में दोनों टीम के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी। मुकाबले में कुल 63 बाउंड्री लगीं। 37 बाउंड्री स्कॉटलैंड ने तो 26 बाउंड्री नीदरलैंड्स के बैट्समैन ने जड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने ताबडतोड़ खेल दिखाते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 253 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए। ये स्कोर टी-20 क्रिकेट का छठा सर्वाधिक टीम स्कोर है। 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम सात विकेट गंवाकर 194 रन ही बना सकी और स्कॉटलैंड ने 58 रन से यह मुकाबला जीत लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
George Munsey - फोटो : social Media
स्कॉटलैंड की ओर से सर्वाधिक रन जॉर्ज मुनसे (नाबाद 127) ने बनाए। इस मैच में चौके और छक्कों से कुल 188 रन आए और मुकाबले में कुल 29 छक्के और 34 चौके लगे। स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज मुनसे और कप्तान काइल कोइजर ने मिलकर 200 रनों की साझेदारी की। जो इंटरनेशनल टी-20 मैच में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई और उस्मान घानी ने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ 236 रन और पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के एराेन फिंच और डि आर्ची शॉर्ट ने 223 रनों की साझेदारी की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
George Munsey - फोटो : social Media
मुनसे ने अपनी पारी में पांच चौके और 14 छक्के लगाए तो वहीं स्कॉटलैंड के कप्तान ने 89 रन की अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के जड़े। मुनसे ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक और 41 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। नीदरलैंड्स के गेंदबाज मैक्स ओ काफी महंगे गेंदबाज साबित हुए। उनके एक ओवर में मुनसे ने 32 रन पीट दिए। मुनसे ने 56 गेंदों में ताबड़तोड़ 127 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

4 of 4
George Munsey - फोटो : social Media
253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम कप्तान पीटर सीलार की नाबाद 96 रन की पारी के बावजूद सात विकेट पर 194 रन ही बना पाई। स्कॉटलैंड की ओर से एलेस्डेयर इवांस ने 19, जबकि एड्रियन नील ने 33 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत से स्कॉटलैंड त्रिकोणीय सीरीज में शीर्ष पर पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें