चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। आईपीएल के बाद 1 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसकी मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है, जहां 2019 का विश्व कप भी खेला जाना है। पिछली बार भी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इंग्लैंड में ही हुआ था, जिसमें भारत ने मेजबान टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में इंग्लैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें हैं तो वहीं ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मौजूद हैं। टूर्नामेंट का आगाज 1 जून को इंग्लैंड और बांग्लादेश की टक्कर से होगा और फाइनल 18 जून को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आगाज और अंजाम ओवल, लंदन से ही होगा।
विज्ञापन
3 of 5
टीम इंडिया
इस मैच में भारत नए स्पॉन्सर ओप्पो की जर्सी पहन कर उतरेगा। 'ग्रप ऑफ' डेथ माने जा रहे ग्रुप बी में भारत का पहला मैच ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मैच 4 जून को बर्मिंघन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि दोनों टीम आखिरी बार 19 मार्च 2016 को एक दूसरे के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में खेली थी। इस मैच में भारत को 6 विकेट से जीत मिली थी।
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
इसके बाद भारत का मुकाबला 8 जून को श्रीलंका के खिलाफ होगा। यह मैच ओवल, लंदन में खेला जाएगा। श्रीलंका और भारत का भी आखिरी मुकाबला टी-20 विश्व कप के दौरान ही हुआ था। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया था। श्रीलंका को इस ग्रुप में सबसे हल्की टीम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में उसने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है।
ग्रुप स्टेज मे भारत की आखिरी मैच 11 जून को ओवल लंदन में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है। भारत और दक्षिण अफ्रीका इस ग्रुप की सबसे मजबूत टीमें मानी जा रहीं हैं। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। पहले सेमीफाइनल 14 जून को सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ और दूसरा सेमीफाइनल 15 जून को बर्मिंघमन में खेला जाएगा।