फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Tendulkar Birthday Photos: सारा ने बर्थडे पार्टी में ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, 'भाभी' सानिया भी दिखीं साथ

Tue, 14 Oct 2025 03:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ब्लैक ड्रेस में वह कहर ढा रही हैं। सारा तेंदुलकर अपनी सादगी और स्टाइल दोनों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 9
सारा तेंदुलकर की बर्थडे पार्टी - फोटो : Instagram

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने 12 अक्तूबर को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। सारा का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को हुआ था। सोशल मीडिया पर सारा को कई बधाई संदेश मिले। जन्मदिन के दो दिन बाद सारा ने जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

विज्ञापन

2 of 9
सारा तेंदुलकर की बर्थडे पार्टी - फोटो : Instagram

ब्लैक ड्रेस में वह कहर ढा रही हैं। सारा तेंदुलकर अपनी सादगी और स्टाइल दोनों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

विज्ञापन

3 of 9
सारा तेंदुलकर की बर्थडे पार्टी - फोटो : Instagram

जन्मदिन पर सारा के साथ उनकी कई दोस्त नजर आईं। साथ ही सारा ने केक और गिफ्ट्स भी तस्वीरें भी साझा की हैं। सारा के साथ जन्मदिन के मौके पर उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक भी नजर आईं।

4 of 9
सारा तेंदुलकर की बर्थडे पार्टी - फोटो : Instagram

सारा के जन्मदिन पर सबसे प्यारी शुभकामना भी सानिया चंदोक ने दी थी। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

5 of 9
सारा तेंदुलकर की बर्थडे पार्टी - फोटो : Instagram

सानिया और सारा, दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। दोनों को कई बार एक साथ इवेंट्स और फैमिली गेट-टुगेदर में देखा गया है। दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं।

विज्ञापन

6 of 9
सारा तेंदुलकर की बर्थडे पार्टी - फोटो : Instagram

सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (मुंबई) से की और फिर उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज (UCL) गईं। वह मेडिकल साइंस में पढ़ाई कर चुकी हैं। हालांकि, सारा ने फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं।

विज्ञापन

7 of 9
सारा तेंदुलकर की बर्थडे पार्टी - फोटो : Instagram

सचिन और अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा ने हमेशा अपनी सादगी और विनम्रता से लोगों का दिल जीता है। वह भले ही पब्लिक फिगर हों, लेकिन उन्होंने हमेशा एक लो-प्रोफाइल और एलीगेंट लाइफस्टाइल को चुना है। सारा ने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर गिने चुने दोस्तों के पोस्ट को साझा किया है। इन पोस्ट में वह काफी सुंदर दिख रही हैं।

8 of 9
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक - फोटो : instagram
अर्जुन तेंदुलकर ने अगस्त में सानिया चंदोक के साथ सगाई की थी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। हालांकि, अर्जुन और सानिया के परिवारों ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया।
विज्ञापन

9 of 9
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक - फोटो : instagram
सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र में इस बारे में पुष्टि की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और सानिया की सगाई बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें