भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे, लेकिन पहले ही ओवर में मार्को येनसेन ने उन्हें पहले ही ओवर की तीसरी ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन दूसरे टी20 मैच में प्रभावित नहीं कर सके और खाता खोले बिना आउट हुए। सैमसन ने इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसोयू के क्लब में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे, लेकिन पहले ही ओवर में मार्को येनसेन ने उन्हें पहले ही ओवर की तीसरी ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 6
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
शतक के बाद शून्य पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
सैमसन इसके साथ ही रोसोयू के बाद ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक लगाने के बाद शून्य पर आउट हुए हैं। सैमसन इससे पहले शुरुआती मैच में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार दो शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने थे। लेकिन दूसरे मैच में वह प्रभावित नहीं कर सके और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
4 of 6
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
टी20 में लगातार दो शतक लगाने के बाद बल्लेबाजों का अगले मैच में स्कोर
बल्लेबाज
देश
स्कोर
गुस्तावो मैकियोन
फ्रांस
87
रिली रोसोयू
दक्षिण अफ्रीका
00
फिल सॉल्ट
इंग्लैंड
38
संजू सैमसन
भारत
00
विज्ञापन
5 of 6
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में चार बार शून्य पर आउट हुए सैमसन
सैमसन इसके साथ ही भारत के पहले बल्लेबाज हैं जो टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। इसके अलावा वह किसी टीम के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ही कैलेंडर वर्ष में दो शतक लगाए हैं और चार बार खाता खोले बिना पवेलियन भी लौटे हैं।
येनसेन भी खास क्लब में हुए शामिल
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्के येनसेन भी एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वह दुनिया के ऐसे चौथे गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले में पहला ओवर मेडन फेंकने के साथ एक विकेट भी हासिल किया है। येनसेन के अलावा सैम करन, ओबेड मैकॉय और ब्रायन बेनेट भी ऐसा कर चुके हैं।