फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: सैमसन ने धोनी को पीछे छोड़ा, टी20 में सबसे तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बने

Fri, 08 Nov 2024 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन

सार

सबसे तेजी से टी20 में सात हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है जिन्होंने इस साल आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए ऐसा किया था।
विज्ञापन
1 of 4
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा। सैमसन ने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। सैमसन टी20 में सबसे तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
सैमसन 269वीं पारी के बाद इस उपलब्धि पर पहुंचे। सैमसन ने धोनी की तुलना में तेजी से टी20 में सात हजार रन पूरे किए। धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह अभी भी आईपीएल में खेलते हैं और 17वें सीजन में खेलने की तैयारियों में जुट गए हैं। सैमसन के अलावा रॉबिन उथप्पा ने भी 269वीं पारी में सात हजार रन टी20 में पूरे किए थे। सबसे तेजी से टी20 में सात हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है जिन्होंने इस साल आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए ऐसा किया था। केएल राहुल ने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था। इसका ओवरऑल रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है जो 187 पारियों में इस उपलब्धि पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 4
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
टी20 में तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी
केएल राहुल 197
विराट कोहली 212
शिखर धवन 246
सूर्यकुमार यादव 249
रोहित शर्मा 258
संजू सैमसन 269
रॉबिन उथप्पा 269
महेंद्र सिंह धोनी 305
दिनेश कार्तिक 336
विज्ञापन

4 of 4
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
सैमसन की तेज तर्रार पारी 
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन उसने 90 रन के अंदर अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, सैमसन दूसरे छोर पर टिके रहे और उन्होंने शानदार तथा आक्रामक पारी खेलकर ना सिर्फ भारत को संभाला, बल्कि उनके बल्ले से एक और शतकीय पारी देखने मिली। शतक लगाने के बाद सैमसन ने तेजी से खेलने की कोशिश की जिस कारण वह बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। सैमसन 50 गेंदों पर सात चौकों और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सैमसन ने इससे पहले पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में सैकड़ा जड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें