फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: जब मांजरेकर ने लगाई थी गांगुली को फटकार, अच्छी फॉर्म के बावजूद लेना पड़ा था संन्यास

Thu, 12 Jul 2018 11:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ganguly and majrekar
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मांजरेकर ने बतौर एक बेहतरीन कॉमेंटेटर अपनी खास पहचान बनाई है। वहीं मांजरेकर क्रिकेट में अपने खेल से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
sanjay manjrekar
संजय मांजरेकर का सचिन तेंदुलकर से लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तक से टकराव काफी चर्चाओं में रहा है। हाल ही में गांगुली ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी इसका जिक्र किया था।
विज्ञापन

3 of 9
sourav ganguly
सौरव गांगुली ने बताया कि 1991-92 में हुए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर संजय मांजरेकर ने गांगुली बुरी तरह फटकार लगाई थी। गांगुली ने बताया कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद मांजरेकर ऑस्ट्रेलिया में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे।

4 of 9
ganguly sehwag
इस दौरान अपने प्रदर्शन से नाखुश मांजरेकर ने पूरा गुस्सा गांगुली पर निकाल दिया। मांजरेकर ने गांगुली से कहा, 'तुम अपना रवैया सुधार लो। सही ढंग से व्यवहार करना शुरू कर दो।'
विज्ञापन

5 of 9
सौरव गांगुली
इसे लेकर गांगुली कई दिनों तक परेशान रहने लगे थे। वह सोचते थे कि आखिर ऐसा हुआ क्या है जो मांजरेकर उन पर इतना भड़क गए। गांगुली ने अपने ऑटोबायोग्राफी 'ए सेंचुरी इज नॉट इनफ' में खुलासा किया कि वह अपने शुरुआती दौर से गुजर रहे थे ऐसे में मांजरेकर इस तरह रिएक्ट करना सही नहीं था।
विज्ञापन

6 of 9
संजय मांजरेकर - फोटो : Cricket Highlights
हालांकि गांगुली ने यह भी जिक्र किया है कि संजय मांजरेकर उनके काफी अच्छे मित्र हैं। बता दें कि सचिन, द्रविड़ और गांगुली को लेकर मांजरेकर ने भी अपनी किताब 'इम्पर्फेक्ट' में कई खुलासे किए थे।
विज्ञापन

7 of 9
sanjay manjrekar
इस किताब में संजय मांजरेकर ने बताया है कि उन्होंने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की वजह से संन्यास लिया था। मांजरेकर ने अपनी किताब में कहा है कि संन्यास के वक्त भी वह एक इनफॉर्म बल्लेबाज थे।

8 of 9
sanjay manjrekar
लेकिन राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को देखने के बाद वह समझ चुके थे कि उनका वक्त पूरा हो चुका है। मांजरेकर ने अपना आखिरी मैच 1996 में द. अफ्रीका का खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

9 of 9
sanjay manjrekar
बता दें कि संजय मांजरेकर ने 37 टेस्ट मैचों में कुल 2043 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक भी शामिल हैं। इसके अलावा वन-डे मैचों में मांजरेकर के नाम 74 मैच खेलने के बाद 1994 हैं। वन-डे में उन्होंने सिर्फ एक शतक लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें