फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Curran Engagement: फिल्मी अंदाज में सैम करन ने किया प्रपोज, अंगूठी देख भावुक हुईं प्रेमिका इसाबेल; PHOTOS

Sat, 22 Nov 2025 09:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन ने शनिवार को जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव में प्रवेश करने की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इसाबेल के साथ सगाई की तस्वीरें पोस्ट कीं।
विज्ञापन
1 of 3
सैम करन-इसाबेल ग्रेस - फोटो : isabellagrace_sw (instagram)
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन ने शनिवार को जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव में प्रवेश करने की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इसाबेल के साथ सगाई की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसपर प्रशंसक अब उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि, सैम करन को हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था। अब वह आईपीएल 2026 में नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 3
सैम करन-इसाबेल ग्रेस - फोटो : isabellagrace_sw (instagram)

कौन हैं इसाबेल?

सैम करन की मंगेतर इसाबेल साइमंड्स विलमॉट लंदन की रहने वाली हैं। पहली बार इसाबेल भारत आईपीएल 2019 में आईं थीं। उस समय स्टार ऑलराउंडर पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, तब दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। इसाबेल के इंस्टा बायो के मुताबिक, उन्हें घूमना काफी पसंद है। वह लेखक और फिल्म अभिनेत्री हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सैम करन-इसाबेल ग्रेस - फोटो : isabellagrace_sw (instagram)

गुरुवार को हुई सगाई

सैम करन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इसाबेल के साथ बीते गुरुवार को सगाई की। इसकी जानकारी दोनों ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दी। करन इंग्लैंड के लिए 24 टेस्ट, 38 वनडे और 64 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें उनका प्रदर्शन क्रमश: 815 रन-45 विकेट, 637 रन-35 विकेट और 450 रन-57 विकेट रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें