विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली ने आगे कहा, 'मैं इसका महत्व समझता हूं। अगर कोई आपको उनकी तरह प्रभावित कर सकता है, तो आप इससे बड़ी किसी भी खुशी को महसूस नहीं कर सकेंगे। इसलिए जब आप तेंदुलकर का हाथ अपने सिर पर पाते हैं तो आप सिर्फ इशारों में ही धन्यवाद दे पाते हैं क्योंकि आज मैं जो कुछ कर रहा हूं वह उन्हीं की प्रेरणा से कर पा रहा हूं। मेरे लिए यही स्वर्ग तक जाने की सीढ़ी है। पाना, जीतना ये चीजें मेरे लिए महत्व नहीं रखती हैं। अगर कोई मेरे साथ ईमानदार है तो ये महत्वपूर्ण है।'