दलाई लामा से मुलाकात करने से पहले सचिन तेंदुलकर धर्मशाला में मौजूद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने स्टेडियम के अंदर एक क्रिकेट म्यूजियम की आधारशिला रखी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक दिन, मेरे दोस्त सचिन तेंडुलकर आपका शुक्रिया यहां आने के लिए।