फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट अकेले नहीं जीता सकते विश्व कप, इस दिग्गज का बड़ा बयान

Thu, 23 May 2019 07:29 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli angry
टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में इस बार आईसीसी विश्व कप में खेलने उतरेगी। कोहली ने लगातार शानदार प्रदर्शन से टीम को कई बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई है। फैंस की उम्मीदें एक बार फिर से कप्तान के साथ जुड़ी हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि विराट अकेले विश्व कप नहीं जीता सकते। दूसरे खिलाड़ियों को उनके साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
सचिन-विराट - फोटो : pti
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में तेंदुलकर ने कहा ,'आपके पास हर मैच में उम्दा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी होते हैं लेकिन टीम के सहयोग के बिना आप कुछ नहीं कर सकते। एक खिलाड़ी के दम पर टूर्नामेंट नहीं जीता जा सकता। बिल्कुल नहीं। दूसरों को भी हर अहम चरण पर अपनी भूमिका निभानी होगी। ऐसा नहीं करने पर निराशा ही हाथ लगेगी।'
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
भारत का चौथे नंबर का बल्लेबाजी क्रम अभी तय नहीं है लेकिन तेंदुलकर ने कहा कि मैच हालात के अनुसार इस पर फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा ,'हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस क्रम पर खेल सकते हैं। यह एक क्रम ही है और इसमें लचीलापन होना चाहिए। मुझे यह कोई समस्या नहीं लगती। हमारे खिलाड़ियों ने इतनी क्रिकेट खेली है कि किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।'

4 of 5
Kuldeep Chahal
तेंदुलकर ने यह भी कहा कि कलाई के स्पिनर्स की भूमिका इस टूर्नामेंट में अहम होगी। भारत के पास चहल और यादव के रूप में ऐसे दो गेंदबाज हैं हालांकि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में उतने प्रभावी नहीं रहे। उन्होंने कहा ,'ऐसे कई गेंदबाज हैं जिन्हें बल्लेबाज बखूबी भांप लेते हैं लेकिन फिर भी उन्हें विकेट मिलते हैं। कुलदीप और चहल को ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media
उन्होंने मुथैया मुरलीधरन का उदाहरण देते हुए कहा ,'मुरली ऑफ ब्रेक और दूसरा डालते थे। बल्लेबाज उन्हें भांप भी लें तो भी विकेट मिलते थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें