फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में सचिन के आते ही घबरा जाते थे सहवाग, फिर ऐसे बढ़ा दोनों के बीच याराना

Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sehwag and sachin
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी न सिर्फ क्रिकेट के मैदान बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी काफी फेमस रही है। इसका खुलासा एक टेलीविजन शो में टीम इंडिया के इन दोनों दिग्गजों ने खुद किया है। दरअसल लंबे अरसे बाद दोनों एक टेलीविजन प्रोग्राम में एक साथ नजर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Dawn
विक्रम साठाये के शो 'वॉक द डक' में सचिन और सहवाग ने एक साथ शिरकत की। इस शो में सचिन और सहवाग ने एक दूसरे से जुड़े कई हसीन लम्हों को फैंस के सामने उजागर किया। दोनों की इस बेहतरीन जुगलबंदी की शुरुआत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने की।
विज्ञापन

3 of 5
सहवाग-सचिन - फोटो : getty
शो में वीरेंद्र सहवाग के बारे में बोलते हुए सचिन ने कहा, 'टीम इंडिया में जब सहवाग का सेलेक्शन हुआ तो वह काफी सहमे-सहमे से रहते थे। खासतौर पर मुझसे तो वह कभी बात भी नहीं करते थे। ड्रेसिंग रूम में मेरे आते ही वह बिल्कुल खामोश हो जाते थे। एक दिन मैंने जब उन्हें कैंटीन साथ चलने के लिए कहा तब हमारी पहली बार बात हुई। इस वक्त सहवाग काफी घबराए हुए थे।'

4 of 5
सहवाग-सचिन - फोटो : getty
इसके अलावा सचिन ने कहा, 'जब सहवाग से मेरी दोस्ती हो गई तब मुझे पता चला की वह कितने मस्तमौला इंसान हैं। खिलाड़ियों संग दोस्ती होने के बाद वह ड्रेसिंग रूम में सबसे ज्यादा बातें करने लगे थे। कई बार तो सचिन उनका मुंह बंद करने के लिए उन्हें केले देकर चुप करवाते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virender Sehwag
वहीं शो में सहवाग ने भी सचिन के बारे में कहा कि क्रीज पर उनके साथ खेलते हुए उन्हें सचिन के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिला है। धोनी की प्रशंसा करते हुए सहवाग ने कहा कि वह काफी किस्मत वाले हैं कि उनके नेतृत्व में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें