सचिन तेंदुलकर
दरअसल, सचिन ने गौरव कपूर के चाट शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि एमएस धोनी भारत के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान इतने सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए। उन्होंने कहा कि धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। इस दौरान सचिन ने कहा कि धोनी का ऐसा प्रभाव है कि इंटरनेशनल मैच के दौरान टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी उनसे सलाह-मशविरा लेते हैं।