विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में शुमार पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का खेल पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कप्तानी में निखरा। गांगुली ने ही सहवाग की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें पारी ओपन करने की कमान सौंप दी। इसके बाद से सहवाग छा गए। उनके ताबड़तोड़ अंदाज के सामने विश्व के दिग्गज गेंदबाजों ने भी अपने हथियार डाल दिए, लेकिन सहवाग की सफलता में जितना हाथ गांगुली का है उतना ही सचिन तेंदुलकर का भी है।