दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित हुए लोगों की मदद की लिए धन जुटाने के लिए बुशफायर क्रिकेट बैश मैच खेला गया, जिसमें सचिन पारी के ब्रेक के दौरान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए।