फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin-Messi: मेसी से मुलाकात के बाद सचिन के इस पोस्ट से 'GOAT टूर' हुआ अमर, जानें क्या बोले मास्टर-ब्लास्टर

Mon, 15 Dec 2025 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर और लियोनल मेसी की मुलाकात ने खेलों की सीमाएं तोड़ दीं, जहां सम्मान और विनम्रता सबसे बड़ी जीत बनकर उभरी। दो अलग-अलग युग और दो अलग खेल, लेकिन एक ही भावना- यह पल भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 10
मेसी और सचिन - फोटो : ANI
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी से मुलाकात के बाद सचिन तेंदुलकर का सोशल मीडिया पोस्ट सिर्फ एक कैप्शन नहीं रहा, बल्कि भावनाओं से भरा वह पल बन गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। सचिन ने लिखा, 'कहना पड़ेगा, आज का दिन 10/10 रहा...लियो मेसी'। यह महज एक लाइन था, लेकिन इसके पीछे छुपी थी दो महान खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान, खेल की भाषा और पीढ़ियों को जोड़ने वाली भावना।
 
विज्ञापन

2 of 10
सचिन और मेसी - फोटो : PTI
जब क्रिकेट बनाम फुटबॉल की बहस थम गई
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट और फुटबॉल के बीच अक्सर होने वाली तुलना और बहसें पूरी तरह थम गईं। मैदान पर मौजूद हर शख्स इस बात का गवाह बना कि खेल किसी एक जर्सी या खेल तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह दिलों को जोड़ता है। सचिन तेंदुलकर और लियोनल मेसी, दो अलग खेलों के दो सबसे बड़े नाम एक मंच पर थे और यह पल भारतीय खेल इतिहास के सबसे बड़े क्रॉसओवर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
सचिन और मेसी - फोटो : PTI
‘10 नंबर’ का भावनात्मक अर्थ
सचिन ने मेसी को अपनी साइन की हुई टीम इंडिया नंबर 10 जर्सी भेंट की। यह सिर्फ एक जर्सी नहीं थी, बल्कि दो महान खिलाड़ियों के करियर, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक थी। मेसी, जो अर्जेंटीना के लिए नंबर 10 पहनते हैं, ने बदले में सचिन को फुटबॉल भेंट कर सम्मान का जवाब दिया। यह आदान-प्रदान खेल भावना की सबसे सुंदर तस्वीर बन गया।

4 of 10
सचिन और मेसी - फोटो : PTI
सचिन बोले: यह मुंबई और भारत के लिए स्वर्णिम क्षण है
मंच से बोलते हुए सचिन तेंदुलकर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि वानखेड़े उनके लिए सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि सपनों की मंजिल रहा है। उन्होंने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत को याद करते हुए कहा कि दर्शकों के समर्थन के बिना वे सुनहरे पल संभव नहीं थे। सचिन ने मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल की मौजूदगी को मुंबई, मुंबईकरों और पूरे देश के लिए ‘गोल्डन मोमेंट’ बताया।
विज्ञापन

5 of 10
सचिन और मेसी - फोटो : PTI
मेसी पर सचिन की भावुक टिप्पणी
मेसी के बारे में बोलते हुए सचिन ने कहा, 'उनके खेल पर बात करने के लिए यह मंच छोटा पड़ जाएगा। उन्होंने सब कुछ हासिल किया है। हम उनके समर्पण, मेहनत और सबसे बढ़कर उनकी विनम्रता की सराहना करते हैं।' सचिन ने मेसी और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना भी की और युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन

6 of 10
सचिन और मेसी - फोटो : PTI
वानखेड़े: जहां हर युग की कहानी लिखी जाती है
वानखेड़े स्टेडियम, जिसने 2011 वर्ल्ड कप, विराट कोहली की 50वीं वनडे सेंचुरी जैसे ऐतिहासिक पल देखे, उस दिन संगीत, फुटबॉल, क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति के संगम का गवाह बना। डीजे चेतस का संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फ्रेंडली फुटबॉल मैच, हर पल खास था, लेकिन सबसे खास था सचिन और मेसी का साथ आना।
विज्ञापन

7 of 10
सचिन और मेसी - फोटो : PTI
मेसी की मौजूदगी, बच्चों के सपनों की उड़ान
मेसी और उनके साथी खिलाड़ियों ने ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ से जुड़ी युवा महिला फुटबॉलरों के साथ समय बिताया। सचिन ने उम्मीद जताई कि भारतीय फुटबॉल भी भविष्य में उन ऊंचाइयों तक पहुंचे, जिनका सपना देश देखता है।

8 of 10
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस - फोटो : ANI
कोलकाता की अव्यवस्था से मुंबई की व्यवस्था तक
जहां कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था देखने को मिली थी, वहीं मुंबई में आयोजन पूरी तरह सफल रहा। वर्ल्ड कप स्तर की सुरक्षा के बीच मेसी की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

9 of 10
मेसी और सचिन - फोटो : PTI
सचिन का पोस्ट बना इस शाम की आत्मा
कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी चर्चा थमी नहीं। सचिन का वह एक पोस्ट '10/10 दिन', हर खेल प्रेमी के दिल में उतर गया। यह पोस्ट सिर्फ वायरल नहीं हुआ, बल्कि यह याद दिला गया कि खेल का असली सौंदर्य आंकड़ों में नहीं, बल्कि सम्मान और भावनाओं में बसता है।
विज्ञापन

10 of 10
मुंबई में कार्यक्रम के दौरान मेसी, सचिन और फडणवीस - फोटो : PTI
अब दिल्ली में होगा अंतिम अध्याय
‘GOAT इंडिया टूर 2025’ का समापन सोमवार को नई दिल्ली में होगा, जहां मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, लेकिन वानखेड़े की यह शाम, सचिन का वह पोस्ट और नंबर 10 की जर्सी, ये पल इतिहास में हमेशा जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें