फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान' को ऋषभ पंत में इन दो दिग्गजों की झलक नजर आती है

Mon, 22 May 2017 09:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए उम्दा खेल दिखाने वाले पंत के पिता का देहांत आईपीएल से ठीक पहले ही हुआ। मगर इसके बावजूद पंत ने इस टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन दिखाया। 44 वर्षीय तेंदुलकर ने इस घटना की तुलना 1999 के विश्व कप से जब टूर्नामेंट के बीच में ही सचिन के पिता का देहांत हो गया था।
विज्ञापन

'भगवान' को ऋषभ पंत में इन दो दिग्गजों की झलक नजर आती है

2 of 5
ऋषभ पंत
सचिन ने कहा कि पंत में विशेष प्रतिभा हैं। उनका बल्ला घुमाने के अंदाज देखकर बहुत मजा आता है। पंत का संकल्प दृढ़ है। सचिन ने कहा कि घर में ऐसी घटना हो जाने के बाद खेल पर ध्यान लगा पाना आसान नहीं होता। एक व्यक्ति निजी तौर पर कैसे दौर से गुजरता है, इसे सिर्फ वह ही समझ सकता है। इस दुख से उबर पाना मुश्किल है और इसकी कमी कभी भरी नहीं जा सकती।
विज्ञापन

'भगवान' को ऋषभ पंत में इन दो दिग्गजों की झलक नजर आती है

3 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
सचिन ने कहा इस मुश्किल घड़ी ने बाहर निकलने का श्रेय पंत और उनकी परिवार को जाता है। ऐसी घड़ी में परिवार ही सबसे ज्यादा साथ देता है। बता दें कि 1999 विश्व कप में जब सचिन के पिता का देहांत हुआ। अंतिम संस्कार के बाद वो फिर इंग्लैंड लौटे और उन्होंने केन्या के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। इसक बाद मैदान से ही उन्होंने अपने पिता को याद किया।

'भगवान' को ऋषभ पंत में इन दो दिग्गजों की झलक नजर आती है

4 of 5
ऋषभ पंत
19 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने गजब का जज्बा दिखाया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलने उतरे। पंत ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने अर्धशतक जमाया, लेकिन उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से शिकस्त झेलना पड़ी। मगर वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। दिल्ली की टीम इस साल छठे पायदान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भगवान' को ऋषभ पंत में इन दो दिग्गजों की झलक नजर आती है

5 of 5
ऋषभ पन्त
इस महीने की शुरुआत में तेंदुलकर ने पंत की गुजरात लायंस के खिलाफ खेली 43 गेंदों में 97 रन की पारी को टूर्नामेंट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बताया। युवा बल्लेबाज ने 14 मैचों में 366 रन बनाए। सचिन ने माना कि ऋषभ पंत में युवराज सिंह और सुरेश रैना की झलक नजर आती है। दोनों ही बाएं हाथ के विशिष्ट बल्लेबाज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें