फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Tendulkar: जयपुर के बाद थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं सारा तेंदुलकर, इस खास दोस्त के साथ आईं नजर

Sat, 02 Jul 2022 08:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सारा बैंकॉक में स्ट्रीट फूड का आनंद लेती हुई दिखाई दीं। वह आईसक्रीम से लेकर तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। सारा पहले की तुलना में अब सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में राजस्थान की खूबसूरती का दीदार करने वाली सारा इनदिनों थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। सारा थाईलैंड के कोह समुई के अलावा बैंकॉक में घूम रही हैं।
विज्ञापन

2 of 10
सारा तेंदुलकर और उनकी फ्रेंड - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा ने थाईलैंड से जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी एक फ्रेंड भी दिखाई दे रही हैं। उनका नाम मेघना कौर है। मेघना के इंस्टाग्राम को देखने पर यह पता चला कि वह आर्टिस्ट है। उन्हें घूमने का शौक है।
विज्ञापन

3 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा बैंकॉक में स्ट्रीट फूड का आनंद लेती हुई दिखाई दीं। वह आईसक्रीम से लेकर तरह-तरह के व्यंजन का लुत्फ उठा रही हैं। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कई फोटो शेयर किए हैं। इसके अलावा एक तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है।

4 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar/Instagram
सोशल मीडिया पर सारा का बहुत बड़ा फैन बेस है। यहां तक कि उनके लिए समर्पित कई फैन पेज भी हैं। सारा तेंदुलकर ने हाल ही में मॉडलिंग में डेब्यू किया है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अवतार में फोटो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया था जिसमें वो गुरुद्वारा में दिखाई दे रही थीं। इस दौरान सारा प्रसाद खा रही थीं।
विज्ञापन

6 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा ने हाल ही में एक लोकप्रिय कपड़ों के ब्रांड के लिए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना पहला मॉडलिंग वीडियो सेयर किया था। उनके साथ अभिनेत्री बनिता संधू और तानिया श्रॉफ भी थीं। यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया था।
विज्ञापन

7 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। वो हमेशा जिम जाती हैं और कभी-कभी वहां की तस्वीरें भी शेयर करती हैं।

8 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा को घूमना काफी पसंद है। वो दुनिया भर में घूमती रहती हैं। उन्होंने फ्रांस, इंग्लैंड, इंडोनेशिया, दुबई सहित कई देशों के चक्कर लगाए हैं।

9 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
आईपीएल 2022 के दौरान क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद थी की सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। हालांकि, यह संभव नहीं हो सका। अर्जुन की बहन सारा आईपीएल के कई मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई दीं। उन्हें भी उम्मीद थी कि उनका भाई डेब्यू करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

10 of 10
सचिन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा हाल ही में पारंपिक अंदाज में दिखाई दी थीं। उन्होंने मराठी साड़ी पहनी थी और पारंपरिक तरीके से बिंदी और गहने पहनकर तैयार हुई थीं। सचिन का परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिनमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें