भुवनेश्वर कुमार
स्विंग स्पेशलिस्ट कुमार क्रिकेट के सभी प्रारुपों में अपने गेंदबाजी से सबका दिल जीता है। उनकी स्विंग गेंदबाजी ने वर्ल्ड के कई बल्लेबाजों को खतरे में डाला है। कुमार डेथ ओवर में गेंदबाजी करने में अपनी अलग पहचान बनाई है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ के रहने वाले स्विंग स्पेशलिस्ट इस गेंदबाज ने 19 साल की उम्र में साल 2009 में डोमेस्टिक क्रिकेट से अपने करियर का आगाज किया था। यूपी की तरफ से खलने वाले भुवनेश्वर एकमात्र ऐसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट किया था।